पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री से पार्ट्स चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

फैक्ट्री से पार्ट्स चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. पुररोड पर रीको स्थित एक फैक्ट्री से गत दिनों मशीनरी पार्ट्स अन्य सामान चुराने के आरोप में प्रतापनगर पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया। वारदात में इनके और भी साथी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। थानाधिकारी राम अवतार चौधरी के अनुसार गत दिनों रीको क्षेत्र में एक फैक्ट्री से मशीनरी पार्ट्स चोरी हो गए। फैक्ट्री मालिक ने इसकी सूचना प्रतापनगर थाने में दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर चोरी का मामला दर्ज किया। रविवार रात पुलिस ने चोरी के आरोप में पटेलनगर के सुनील पुत्र ओमप्रकाश आजादनगर के राजकुमार पुत्र अजीत सिंह को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में इनके और भी साथी शामिल थे।

स्कूलसे तीन कंप्यूटर सेट चोरी: जिलेके थरोदा का गुलाबपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के गत रात चोरों ने ताले तोड़ वहां से तीन कंप्यूटर सेट चुरा लिए। सोमवार सुबह स्कूल के ताले टूटे तथा कंप्यूटर सेट नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक ने शंभूगढ़ थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। थरोदा का गुलाबपुरा स्कूल के प्रधानाध्यापक नरेंद्रकुमार कलाल ने शंभुगढ़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने रात में स्कूल का ताला तोड़ प्रवेश किया। वहां रखा सामान बिखेर दिया तथा कमरे से तीन कंप्यूटर सेट चुरा लिए। सुबह ताला टूटा मिलने कंप्यूटर नदारद देख घटना की जानकारी पुलिस को दी।