पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल पर खड़े ट्रक से नकदी पार

होटल पर खड़े ट्रक से नकदी पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. गुलाबपुराक्षेत्र में हाईवे स्थित एक होटल के पास गत रात खड़े ट्रक से चोर नकदी ले भागे। चालक के लौटने पर कांच खुले तथा नकदी नदारद मिली तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। गुलाबपुरा पुलिस के अनुसार ट्रक चालक अंकित कुमार ने बताया कि वह जामनगर से सामान भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। गुरुवार रात गुलाबपुरा क्षेत्र में हाईवे स्थित एक होटल के बाहर ट्रक खड़ा कर खाना खाने चला गया। रात डेढ़ बजे लौटा तो ट्रक की केबिन के कांच उतरे मिले। दो हजार रुपए रखा बैग नदारद मिला। पुलिस ने बताया कि चोर नकदी निकाल बैग कुछ दूर पटक गए।