पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट में 4 टोलनाका कर्मचारी गिरफ्तार

मारपीट में 4 टोलनाका कर्मचारी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट में 4 टोलनाका कर्मचारी गिरफ्तार

भीलवाड़ा|गुलाबपुरापुलिस ने बुधवार सुबह कंवलियास टोल नाके पर महाराष्ट्र के तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट अवैध वसूली के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया। चारों को बाद में कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।

थानाधिकारी राकेश पाल के अनुसार, बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पूना निवासी चंद्रशेखर, सहादा निवासी घनश्याम डॉ. तुषार कार से भीलवाड़ा से गुलाबपुरा की तरफ जा रहे थे। कंवलियास टोल नाके पर उनसे टोल के 180 रुपए लिए तथा रसीद 90 रुपए की थमाई। इस पर तीनों ने टोलकर्मियों से जितने रुपए लिए उतने की रसीद देने की बात कही। इस पर टोलकर्मी आक्रोशित हो गए। टोलनाका कर्मी विक्रम सिंह, मुश्तफा, नंद भंवर गजेंद्रसिंह ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी उन्होंने गुलाबपुरा थाने में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट अवैध वसूली का मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

मीटिंग23 सितंबर को

भीलवाड़ा.जिलेके राजस्व अधिकारियों की मासिक मीटिंग 23 सितंबर सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यवाहक कलेक्टर गिरीराज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी।