डोडा तस्करी का आरोपी रिमांड पर
अजमेरमार्ग पर रूपाहेली के पास से बुधवार दोपहर जीप में 178 किलो डोडा चूरा भर ले जाते गुलाबपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शंखवास निवासी गंगाराम सांसी को गुरुवार को पुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने आरोपी को पांच दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि गंगाराम डोडा चूरा किसके पास से लाया तथा कहां ले जा रहा था।
मामले की जांच कर रहे पुर थानाधिकारी दिलीप सोनी के अनुसार, गुलाबपुरा पुलिस द्वारा बुधवार को रूपाहेली के पास से जीप में 178 किलो डोडा चूरा ले जाते पकड़े गए शंखवास के गंगाराम गुरुवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। विदित रहे कि बुधवार को भीलवाड़ा की तरफ से जा रही एक जीप को रूपाहेली के पास गश्त कर रहे गुलाबपुरा थानाधिकारी राकेश पाल ने संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा, जिस पर पीछा कर पकड़ा तथा जांच की तो उसमें अवैध रूप से डोडा चूरा भरा मिला। पुलिस ने जीप सहित डोडा चूरा जब्त किया तथा जांच पुर थानाधिकारी को सौंपी गई।