गुलाबपुरा पुलिस ने नष्ट की 1200 पेटी शराब
गुलाबपुरा| न्यायालयमें विचाराधीन शराब के पांच मामलों का निस्तारण होने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शराब बीयर को नष्ट किया। करीब 1200 पेटी शराब बीयर को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कस्बे की प्रतापनगर कॉलोनी से दूर शराब को नष्ट किया गया। शराब नष्ट करने के लिए कमेटी बनाई गई थी। इसमें सहाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, गुलाबपुरा एसडीएम राजूलाल गुर्जर, आबकारी अधिकारी जेपी रंगा, उप पुलिस अधीक्षक भोजराज सिंह, थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह शामिल थे।
गुलाबपुरा. जेसीबीसे शराब के कर्टन नष्ट कराते अधिकारी।