पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महावीर उद्यान को विकसित कराएं

महावीर उद्यान को विकसित कराएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबपुरा | सकलजैन समाज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी राजू लाल गुर्जर को ज्ञापन दिया। इसमें महावीर उद्यान को विकसित कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि पालिका के सामने महावीर उद्यान है लेकिन अनदेखी से यह उजड़ रहा है। भगवान महावीर स्वामी के नाम से स्थापित उद्यान का सौंदर्यीकरण किया जाए। सकल जैन समाज की ओर से लंबे समय से उद्यान को विकसित करने हराभरा बनाने की मांग की जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन देने के दौरान सकल जैन समाज की ओर से श्वेतांबर जैन स्थानक वासी संघ के अध्यक्ष भीम सिंह संचेती, दिगंबर जैन समाज के महामंत्री बसंतीलाल शाह, मंत्री सुमेर चंद छाजेड़, महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष घेवरचंद श्रीश्रीमाल, इंद्रचंद चपलोत, पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, रतन कुमार जैन, राजेश शाह, राजेश बिलाला, भंवर सिंह मेहता, धर्मीचंद कावड़िया, बंशीलाल डोसी उपस्थित थे। सकल जैन समाज ने विधायक रामलाल गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर को भी ज्ञापन की प्रति भेजी है।

गुलाबपुरा. उपखंडअधिकारी राजूलाल गुर्जर को ज्ञापन देते सकल जैन समाज के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...