किसान नेता पायलट की जयंती मनाई
विधानसभाक्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह थे। पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि स्वर्गीय पायलट ने देश की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाकर देश हित में काम किया था। वे किसानों के बारे में सोचते थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की। वन महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने कहा कि हमें पायलट के पद चिह्नों पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाना है। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव रफीक टांक, अनिता सुराणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रसीद आसाम, महिला नगर अध्यक्ष अलका लढ़ा, पंचायत समिति सदस्य रतनलाल गुर्जर, अरुण व्यास, राजभगत सिंह, छात्र नेता अजयराज सिंह, केपी सिंह, अबरार दबूक, जान मोहम्मद, सचिन सेन आदि उपस्थित थे।
गुलाबपुरा| कालियासगांव में बुधवार को युवक कांग्रेस कमेटी ने किसान नेता राजेश पायलट की जयंती मनाई। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल, नगर अध्यक्ष भैरू सिंह, राकेश गहलोत, हरफूल जाट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मांडलगढ़. किसाननेता स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धांजिल देते कांग्रेस नेता।