पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दवा खाएं और सफाई का भी ध्यान रखें

दवा खाएं और सफाई का भी ध्यान रखें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवा पिलाई, स्वस्थ बच्चों को पुरस्कार भी बांटे

चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय तहनाल गेट में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष किरण तोषनीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, ईओ सीमा चौधरी, नगर भाजपा अध्यक्ष रमेश मारू थे। अतिथियों ने कार्यक्रम के पोस्टर बैनर का लोकार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अब 15 फरवरी को शेष रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवा दी जाएगी।

ब्लॉक सीएमओ डॉ. अशोक जैन ने कहा कि बच्चों की सेहत बेहतर हो तथा स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़े। शिशु स्वास्थ्य दिवस पर आरबीएस टीम ने बच्चों का स्वास्थ जांचा। बच्चों का वजन, लंबाई एवं टीकाकरण के आधार पर स्वस्थ्य बच्चे की प्रतियोगिता हुई। तीन स्वस्थ्य बच्चों को पारितोषिक दिए गए। विद्यालय के बच्चों महिलाओं के बीच स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी हुई। जिसमें 10 बालिकाओं 5 गर्भवती महिलाओं को भी पारितोषिक दिए गए। कुंडगेट स्कूल में प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाध्यापक देबीलाल बैरवा प्रभारी मधुबाला शर्मा ने नकद पारितोषिक दिए। छात्र वर्ग में अभिषेक मीणा छात्रा वर्ग में हेमा कहार प्रथम रहे।

कारोई भगवानपुरा में भी दी बच्चों को खुराक

कारोई| राष्ट्रीयकृमि नाशक दिवस पर बुधवार को सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को दवा दी गई। अतिथियों ने कृमि संक्रमण के कारणों के बारे में बच्चों अभिभावकों को जानकरी दी।

भगवानपुरा|राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में डी-वार्मिग डे पर 175 बच्चों को दवा दी गई। वहीं बच्चों अभिभावकों को कृमि संक्रमण से बचाव उपचार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 5 फरवरी को आयोजित स्वछता प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें तीन बच्चे प्रथम रहे थे।

शाहपुरा. राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को आयोजित समारोह के दौरान बच्चों को कृमि नाशक टेबलेट वितरित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...