पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यादे जयंती पर शोभायात्रा निकाली

यादे जयंती पर शोभायात्रा निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापत समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

भास्करसंवाददाता | गुलाबपुरा

कस्बेमें दक्ष प्रजापति यादे सेवा संस्थान ने कुलदेवी यादे मां जयंती बुधवार को मनाई। इस अवसर पर राम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सार्वजनिक धर्मशाला पहुंची, जहां समाज की 67 प्रतिभाओं का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, पार्षद बलवीर मेवाड़ा, सांवरनाथ योगी, महावीर लढ़ा, राम देव खारोल ने किया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गुर्जर ने श्री यादे मां की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रखने कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। समारोह में समाज के अध्यक्ष राजाराम कुंभकार, मंत्री घेवरचंद प्रजापत, गोपाल लाल सिंगनवाल, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हेमंत प्रजापति, शिवराज आदि मौजूद थे।

हुरड़ामें भजन संध्या का आयोजन |

हुरड़ा| कस्बेके प्रजापति समाज के लोगों ने बुधवार को श्री यादे मां की जयंती मनाई। मंगलवार रात भजन संध्या हुई। बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। कुम्हार मोहल्ले में समाज द्वारा मंगलवार रात आयोजित भजन संध्या में देर रात तक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

शाहपुरा. बाहुबलीकी तर्ज पर उठाया शिवलिंग।

यादे मां का जन्मोत्सव मनाया

शाहपुरा| कस्बेमें बुधवार को प्रजापत समाज की ओर से कुलदेवी श्रीयादे मां का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। शोभायात्रा तहनाल गेट स्थित बीजासण माता मंदिर से प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होकर धरती देवरा वाटिका पहुंची। शोभायात्रा के आगे महिलाएं कलश लिए चल रही थी। शोभायात्रा में भगवान शिव की झांकी मुख्य थी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समाज के प्रवक्ता मुकेश कुम्हार ने बताया कि सुबह प्रजापत समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दी। यात्रा के बाद धरती देवरा वाटिका में समारोह आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल दिया। समाज के लोगों से कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया।

गुलाबपुरा. श्रीयादे मां जयंती पर गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...