छात्र के साथ दुष्कर्म
भीलवाड़ा. कांवलियाखेड़ा में दो दिन पूर्व दूसरी कक्षा के छात्र के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने छात्र को नमकीन खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया, जहां उसने यह हरकत कर दी। रायला पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो में मामला दर्ज किया।
गुलाबपुरा सीओ छगन सिंह के अनुसार कांवलिया खेड़ा की महिला ने रायला थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला आठ वर्षीय बेटा 10 सितंबर को घर से स्कूल जा रहा था। रास्ते से गांव के दिनेश पुत्र जमनालाल ने नमकीन खिलाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। बेटा नमकीन खाने उसके घर पहुंचा तो उसने दुष्कर्म किया। छात्र के चिल्लाने पर उसकी बहन स्कूल के अन्य छात्र आरोपी के घर पहुंचे तो वह मौके से निकल गया। बच्च नेे घटना की जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार को परिजन बच्चे को लेकर रायला थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो में मामला दर्ज किया। जांच सीओ छगन सिंह करेंगे। पुलिस ने शनिवार को मासूम का मेडिकल कराया। आरोपी भी उच्च माध्यमिक कक्षा छात्र बताया गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।