झुंझुनूं, हनुमानगढ़ को खिताब
भास्कर न्यूज |शाहपुरा/भीलवाड़ा
राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में 17 19 वर्ष का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए मुकाबलों में 17 वर्ष में झुंझुनूं 19 वर्ष में हनुमानगढ़ की टीम ने खिताब जीता।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड आगूंचा माइंस के सीएसआर जावेद अख्तर थे। अध्यक्षता पूर्व उपप्रधान गजराजसिंह राणावत ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक महावीर जीनगर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, शारीरिक शिक्षा के उप जिला शिक्षा अधिकारी मदनलाल माली, विभागीय प्रतिनिधि रोशनलाल तोतला थे।
प्रधानाचार्य बंकटसिंह शक्तावत ने बताया कि 19 वर्ष छात्र वर्ग में हनुमानगढ़ झुंझुनूं में फाइनल हुआ। इसमें हनुमानगढ़ की टीम जीती। 17 वर्ष छात्र वर्ग में झुंझुनूं चूरू के बीच फाइनल खेला गया। इसमें झुंझुनूं की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में राज्यभर की 75 टीमों के 807 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पार्षद हमीद खां, रमेशचंद्र गालरिया, रामप्रसाद पारीक, चांदकरण मूंदड़ा, राजेंद्र सिंह धाबाई, सोमेश्वर व्यास आदि उपस्थित थे।
रिदिमाहर्ष प्रथम
भीलवाड़ा.शहरीजिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद तरणताल पर आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक तैराकी प्रशिक्षक सीताराम खटीक ने बताया कि फ्री स्टाइल बालिका वर्ग में सोफिया स्कूल से कक्षा दो की रिदिमा चंदेल प्रथम, नावेरी चौधरी द्वितीय अवनी चौहान तृतीय रहीं। बालक वर्ग में हर्षवर्धन चंदेल प्रथम, आदित्य सिंह राठौड़ द्वितीय पार्श्व रांका तृतीय रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एडीजे अजय शुक्ला थे। अध्यक्षता सीजेएम धर्मेंद्र शर्मा ने की। अति विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद फरजन, कैलाश आगाल, उम्मेदसिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचौलिया, गोपाल अजमेरा, पीएल कौल, हेमेंद्र शर्मा आदि थे। विजेताओं को पारितोषिक वितरण किए।
कांवाखेड़ागर्ल्स कॉलेज जीते
भीलवाड़ा.जिलास्तरीयपुरुष-महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को एमएलवी गवर्नमेंट कॉलेज ग्राउंड पर हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में छह महिला वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। पुरुष फाइनल वर्ग में रघुनाथपुरा को कांवाखेड़ा