बैठक में विवाह सम्मेलन को लेकर चर्चा
गुलाबपुरा. कस्बेके देव नारायण मंदिर में हरिवंश कीर समाज सेवा समिति की बैठक हुई। जिसमें समाज में मृत्युभोज, बाल विवाह पर रोक लगाने शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता गुलाबपुरा समिति अध्यक्ष दिनेश कीर ने की। बैठक में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन गुलाबपुरा में आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं धनोप माता मंदिर में धर्मशाला निर्माण में सहयोग के लिए 101 सीमेंट के कट्टे भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में संरक्षक छीतर लाल, नोसर राज कीर, दुर्गालाल, रामनिवास मोतीपुरा, नोरतमल कादेड़ा, दीपक कीर आदि उपस्थित थे।
राक्षीगांव में मेले का आयोजन कल
बनेड़ा.राक्षीगांव में बालाजी नवयुवक मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को तेजाजी मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आसपास के गांवों के लोग भाग लेंगे। नवयुवक मंडल द्वारा मारवाड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मेले की पूर्व संध्या पर तेजाजी मंदिर में रात्रि जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।