- Hindi News
- 3 लाख का डोडा चूरा भरी जीप जब्त, एक गिरफ्तार
3 लाख का डोडा चूरा भरी जीप जब्त, एक गिरफ्तार
रूपाहेलीके पास गुलाबपुरा पुलिस ने बुधवार दोपहर गश्त के दौरान 178 किलो डोडा चूरा भरी जीप जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया व्यक्ति नागौर जिले के शंखवास गांव का गंगाराम पुत्र भंवर राम सांसी है। आरोपी चित्तौड़ से डोडा चूरा भर कर अपने गांव जा रहा था। जब्त डोडा चूरा की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई है।
थानाधिकारी राकेश पाल के अनुसार, बुधवार दोपहर वे जाब्ते के साथ रूपाहेली के पास हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भीलवाड़ा की तरफ से आई एक जीप पुलिस दल को देख वापस मुड़ने लगी। संदेह के आधार पर पुलिस ने पीछा कर जीप को रुकवाया तथा तलाशी ली तो उसमें डोडा चूरा भरा मिला। जिसके बारे में चालक गंगाराम सांसी से पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस डोडा चूरा समेत जीप को थाने लाई। जांच की तो नौ बोरों में डोडा चूरा भरा मिला। जिनका वजन 178 किलो था। जब्त डोडा चूरा की कीमत करीब तीन लाख रुपए है। थानाधिकारी ने बताया कि पूछताछ में चालक गंगाराम डोडा चूरा चित्तौड़गढ़ से ही किसी से खरीदकर लाया, जिसे वह अपने गांव ले जा रहा था। वह डोडा चूरा बेचने का काम करता था।