पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरी रसीद मांगी तो टोल वालों ने पीटा

पूरी रसीद मांगी तो टोल वालों ने पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरमार्ग स्थित कंवलियास टोल नाके पर बुधवार सुबह महाराष्ट्र के तीन कार सवार लोगों के साथ टोल नाके वालों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण टोल नाके पर कार वालों से टोल के 180 रुपए लेने के बाद रसीद 90 रुपए की देना बताया गया है। जिसका विरोध करने पर टोल नाका कर्मचारियों ने तीनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट अधिक वसूली का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थानाधिकारी राकेश पाल के अनुसार, पूना (महाराष्ट्र) निवासी चंद्रशेखर पुत्र एकनाथ मराठा, साहदा (महाराष्ट्र) निवासी घनश्याम पुत्र सोमजी गुनेर डॉ. तुषार नीलकंठ पुत्र नीलकंठ नाई कार से भीलवाड़ा से गुलाबपुरा की तरफ जा रहे थे। कंवलियास टोल नाका पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनसे टोल के 180 रुपए लिए और रसीद 90 रुपए की दी। इस पर तीनों ने एतराज करते हुए 180 रुपए की रसीद मांगी। जिसे लेकर कार सवार लोगों टोलकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई।

इसी दौरान टोलकर्मियों विक्रम सिंह, मुश्तफा सहित चार-पांच अन्य ने चंद्रशेखर, घनश्याम डॉ. तुषार के साथ मारपीट कर दी। जिसकी जानकारी उन्होंने गुलाबपुरा थाने में दी। पुलिस ने चंद्रशेखर की रिपोर्ट पर टोलकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के तीनों व्यक्ति भीलवाड़ा में अपने परिचितों से मिल गुलाबपुरा में रहने वाले परिचितों से मिलने जा रहे थे।