पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतापपुरा को अंटाली में मिलाने का विरोध

प्रतापपुरा को अंटाली में मिलाने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर संभाग में सरकार आपके द्वार की तैयारियां शुरू

भीलवाड़ा| राज्यसरकार का अजमेर संभाग दौरा भले ही अभी तय नहीं हुआ हो, पर प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभाग के चारों जिलों से मुख्यमंत्री की संभावित घोषणाओं के प्रस्ताव सात दिन में मांगे गए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश वर्मा ने अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक नागौर के कलेक्टर को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि सरकार आपके द्वार के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिले से संबंधित मांगों, समस्याओं एवं सुझावों के आधार पर घोषणाएं करेंगी। कलेक्टर अपने जिलों के जनप्रतिनिधियों संबंधित सभी विभागों से चर्चा करें। उनके दिए सुझावों को संभावित घोषणाओं के प्रस्तावों में समुचित रूप से शामिल करें। फिर विभाग को भेजें। विभाग ने प्रस्तावों के लिए एक प्रारूप भी भेजा है। इसमें विभाग का नाम, घोषणा का विवरण, टिप्पणी, आवश्यक धनराशि एवं समयावधि, बजट प्रावधान उपलब्ध है या नहीं का उल्लेख करना होगा।

ऑनलाइनफीस निर्धारण करने का विरोध

भीलवाड़ा|जिलानिजी शिक्षण संस्थान संगठन ने प्राइवेट स्कूलों की फीस निर्धारण प्रक्रिया ऑनलाइन करने का विरोध किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा विभाग ने वेबसाइट पर जो फॉरमेट तय किया है, इसमें कई विसंगतियां हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया में संशोधन की मांग की है।

भीलवाड़ा. पंचायतपुनर्गठन को लेकर कार्यकारी कलेक्टर के सामने अपना पक्ष रखते उप जिला प्रमुख गजमल जाट।