आरटीई में चयनित फिर भी मांग रहे फीस
गुलाबपुरा. पहलीकक्षा की छात्रा जेहरा रंगरेज का आरटीई में चयन हो गया फिर भी निजी स्कूल प्रबंधन फीस मांग रहा है। यह आरोप एक अभिभावक ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में लगाया है। मोहम्मद जाकिर का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन फीस लिए बिना पढ़ाना नहीं चाहता है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी, कट्स चाइल्ड वेल फेयर कमेटी बाल कल्याण समिति के पास भी वे गुहार लगा चुके हैं। विदित रहे कि न्यायायल बाल कल्याण समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को 16 जनवरी को छात्रा को पहली कक्षा में प्रवेश देकर सीडब्ल्यूसी के आदेशों को क्रियान्वित कराने के संबंधित विद्यालय को आदेश दिए थे।