पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिमांड राशि जमा फिर भी बिजली कनेक्शन नहीं

डिमांड राशि जमा फिर भी बिजली कनेक्शन नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिमांडजमा कराने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। कनेक्शन के लिए लोग बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बिजली निगम का तर्क है कि मांग के अनुरूप नए मीटर नहीं आने से समस्या हो रही है। शहरी ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 20 नए मीटर ही पाए हैं।

विद्युत निगम के पास पर्याप्त मात्रा में नए मीटर नहीं हैं। इस कारण शहरी क्षेत्र में डिमांड जमा होने के बावजूद आवेदन लंबित चल रहे हैं। नए मीटर नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में 300 शहरी क्षेत्र में 150 से अधिक आवेदन लंबित हैं। कनिष्ठ अभियंता प्रशांत ने बताया कि मीटर की मांग भेज रखी है। मीटर उपलब्ध होने पर ही समस्या का समाधान हो सकेगा। कनेक्शन के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। लोग कनेक्शन के लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।