हादसों में दो की मौत
जिलेके दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मंडपिया के युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जबकि बड़ला के युवक को करंट लग गया था। मंगरोप गुलाबपुरा पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर मामले दर्ज किए। पुलिस के अनुसार मंडपिया निवासी शंभू (38) पुत्र पेमा भील सोमवार को मजदूरी कर घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे मंडपिया स्टेशन के पास भीलवाड़ा बाइपास पर सड़क पार करते समय अजमेर की तरफ से आए ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर चोटें आने पर उसे रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह गुलाबपुरा क्षेत्र के बड़ला गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। गुलाबपुरा थानाधिकारी राकेश पाल के अनुसार बड़ला का कानाराम (26) पुत्र नारायणलाल रात में खेत की रखवाली के लिए गया। जिसकी रखवाली करने के दौरान ही करंट लगने से मौत हो गई। बड़ला के भागीरथ गुर्जर ने गुलाबपुरा थाने में रिपोर्ट दी।