- Hindi News
- अस्पताल में नहीं होता एक्सरे, मरीज परेशान
अस्पताल में नहीं होता एक्सरे, मरीज परेशान
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे रूम पर ताला जड़ा है। तकनीशियन का पद खाली होने से अस्पताल में एक्सरे सुविधा नहीं मिल रही है। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
अस्पताल में एक्सरे मशीन है। मशीन ऑपरेट करने वाले कर्मचारी का पद खाली है। इस कारण एक्सरे रूम पर ताला जड़ा है। मरीज एक्सरे कराने के लिए रूम तक जाते हैं और ताला देखकर लौट आते हैं। मरीजों को बाजार में एक्सरे कराने को विवश होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपखंड मुख्यालय पर सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण क्षेत्र के रोगी यहां आते हैं। सुविधा नहीं मिलने से रोगियों को परेशान होना पड़ रहा है। एक्सरे मशीन ऑपरेट करने वाला कर्मचारी 4 माह पहले सेवानिवृत्त हो गया। इसके बाद किसी अन्य कर्मचारी की नियुक्ति नहीं होने से समस्या हो रही है।
^अस्पतालमें एक्सरे तकनीशियन का पद खाली है। पद भरने के लिए उच्च अध्कारियों को सूचना दे रखी है। हाल ही में प्रस्ताव बनाकर भी भेजा गया है। डॉ.विजय सिंह राठौड़, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र