स्कूली बच्चों को पिलाया काढ़ा
श्यामसेवा समिति ने नागरिकों के साथ ही स्कूली बच्चों को स्वाइन फ्लू मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। आयुर्वेद विभाग के डॉ. कमलेश पाराशर के निर्देशन में काढ़ा तैयार किया गया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक काढ़ा वितरित किया गया। प्रभारी डॉ. कमलेश पाराशर ने बताया श्याम सेवा समिति के सहयोग से प्रतिदिन काढ़ा वितरित किया जाएगा। करीब एक हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे आमजन काढ़े का सेवन कर चुके हैं।
हुरड़ा.कोठियांमें मंगलवार को दूसरे दिन भी आयुर्वेद औषधालय में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाया गया। वैद्य हरिओम कसारा के सानिध्य में काढ़ा तैयार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच अंजना सेठी पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी जैन ने किया। दो दिन में करीब 1200 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
गुलाबपुरा.कस्बेमें रोगी कल्याण समिति के तत्वावधान में आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सक हेमलता मीणा स्टाफ ने दूसरे दिन मंगलवार को भी काढ़ा पिलाया। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जड़ी बूटियों से काढ़ा तैयार किया गया। लोगों ने स्टॉल पर काढ़ा पीया और परिवार के लोगों को पिलाने के लिए साथ भी ले गए। आयुर्वेद चिकित्सक मीणा ने बताया कि राबाउमावि नोबल स्कूल में बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। लगभग 2 हजार से ज्यादा लोगों को काढ़ा पिलाया गया। बुधवार को भी काढ़ा पिलाया जाएगा। इधर, स्वाइन फ्लू के लिए अस्पताल में स्क्रीनिंग सेंटर अलग वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में टेमी फ्लू की गोलियों भी पहुंच चुकी हैं।
सलावटिया.चांदजीकी खेड़ी में आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अशोक कुमार बैरवा के निर्देश में दो दिन से काढ़ा पिलाया जा रहा है। ग्रामीणों विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू से बचाने के लिए काढ़ा पिलाया गया। इस मौके पर कंपाउंडर रतन लाल धोबी, उप सरपंच शंकर लाल धाकड़, वार्ड पंच शंभू लाल मेघवाल, पूर्व सरपंच कैलाश सुथार, राजेश बैरागी, बंशीलाल मेघवाल, सत्यारनारायण सेन, बालूलाल मौजूद थे।
डॉ. बैरवा ने बताया कि आसपास के गांवों में भी काढ़ा पिलाया जा चुका है।
शाहपुरा. काढ़ा पीने के लिए पहुंचे स्कूली बच्चे।