पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत पर जश्न, लड्डू बांटे

आप की जीत पर जश्न, लड्डू बांटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबपुरा|दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। पार्टी के गुलाबपुरा प्रभारी अकरम भाई को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। अकरम भाई ने कहा कि आप की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। अब आगामी निकाय चुनाव में आप पार्टी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। सहाड़ा.आपकी जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। गंगापुर कस्बे में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। आप के सहाड़ा प्रभारी द्वारका प्रसाद लोहिया ने बताया कि कांग्रेस भाजपा को लोग पहंचान चुके हैं। इसका उदाहरण आप को दिल्ली में बहुमत देखकर साबित हो गया।