हुरडा सरपंच कैलाशचंद्र जाट गिरफ्तार
हुरड़ापंचायत के सरपंच कैलाशचंद्र जाट को फर्जी मार्कशीट के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप में बुधवार को गुलाबपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरपंच को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गुलाबपुरा थाना प्रभारी रवींद्रप्रताप सिंह ने बताया कि सरपंच कैलाशचंद्र जाट को फर्जी मार्कशीट पर पंचायत चुनाव लड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। हुरड़ा हाल बांसवाड़ा निवासी पंकज पुत्र लक्ष्मीनारायण लढ़ा ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में परिवाद पेश किया था। शेष| पेज 4