पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजन फेल, 2 घंटे गुलाबपुरा में अटकी इंटरसिटी

इंजन फेल, 2 घंटे गुलाबपुरा में अटकी इंटरसिटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरसिटीएक्सप्रेस का रविवार सुबह गुलाबपुरा के पास इंजन फेल हो गया। इससे करीब दो घंटे तक ट्रेन गुलाबपुरा में अटकी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। नसीराबाद से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर दोपहर करीब 12 बजे इसे जयपुर के लिए रवाना किया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विजयनगर-गुलाबपुरा के बीच इंजन फेल हो गया। इसके चलते गाड़ी को गुलाबपुरा के पास रोका गया। बाद में इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने नसीराबाद से मालगाड़ी का इंजन मंगवा कर इसे दोपहर 12.10 बजे जयपुर रवाना किया। करीब दो घंटे तक इंटरसिटी के गुलाबपुरा के पास अटकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इंजन फेल होने से हुई दो घंटे की देरी के कारण इंटरसिटी वापसी में भी रविवार रात करीब ढाई घंटे लेट पहुंची।

दोट्रेनें लेट आई

रविवार को भी मौसम की खराबी के कारण दो ट्रेनें लेट आई। चेतक एक्सप्रेस रविवार को करीब 40 मिनट देरी से आई। इसी तरह संतरा गांछी एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों उनके परिजनों को असुविधा का सामना करना पड़ा।