9.68 लाख के अवार्ड पारित
जहाजपुर में 44 प्रकरणों का समाधान
जहाजपुर।न्यायालयपरिसर में लोक अदालत का आयोजन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश गोदारा की अध्यक्षता में हुआ। समिति सचिव राजेंद्र मेरोठा ने बताया की लोक अदालत में बैंकों से संबंधित वसूली प्रकरण एनआई एक्ट 138 के 44 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसमें 37 प्रकरण बैंक 7 मामले एनआई एक्ट के शामिल थे। जिसमें 7 लाख 68 हजार रुपए की वसूली की गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर लाल मंडोवरा, अतुल जोशी, ताराचंद, महावीर सनाढ्य, एसबीबीजे, ग्रामीण बैंक, बीओबी के प्रतिनिधि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उमर दराज पठान भी मौजूद थे।
42 मामलों में बनी सहमति
गुलाबपुरा।राज्यविधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी जैन ने राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से 42 प्रकरणों का समाधान किया। प्रकरणों का निस्तारण कर 44.89 लाख रुपए के अवार्ड पारित किए गए। जैन ने बताया कि एनआई एक्ट के 3, वसूली वाद के 2 तथा बैंक के 37 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। अदालत में बैंकों के प्रबंधक एवं एडवोकेट रतन कुमार जैन, प्रदीप रांका, खुशबू मिश्रा, दीपक गर्ग, शीतल जैन, निसार मोहम्मद, हरनारायण सोनी, सुभाष सेन आदि उपस्थित थे।
शाहपुरा. लोक अदालत में प्रकरणों का निस्तारण करते मजिस्ट्रेट अन्य अधिकारी।
गुलाबपुरा. लोगों की समस्या सुनतीं एसीजेएम मीनाक्षी जैन।
जहाजपुर. अधिकारियों को प्रकरण के बारे में बताता ग्रामीण।