अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी
प्रदर्शन
हमीरगढ़. बनासनदी पर बने एनीकट में प्रोसेस हाउसों द्वारा प्रदूषित पानी छोड़ने से परेशान मंगरोप के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को भूख हड़ताल की जाएगी। उपसरपंच इब्राहिम बिसायती ने बताया कि एनीकट हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदूषित पानी को रोकने की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार से सांवरिया मंदिर के पास धरने पर बैठे हैं। सोमवार तक प्रशासन द्वारा प्रदूषित पानी नहीं निकाला गया तो भूख हड़ताल की जाएगी।