13 घंटे बिजली आपूर्ति ठप
हमीरगढ़| कस्बेमें सोमवार को 13 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे कस्बावासियों को दिनभर गर्मी उमस से परेशान होना पड़ा। बैंक तहसील में कामकाज प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह 5 बजे बिजली बंद हुई, जो शाम छह बजे चालू हुई। इस बारे में निगम के जेईएन अनिल शर्मा ने बताया कि ग्रिड पर फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हुई। उसे दुरुस्त करने के कारण बिजली बंद रखी गई।