575 करोड़ के एमओयू को हरी झंडी
भीलवाड़ा | राज्यसरकार ने रिसर्जेंट राजस्थान में हुए एमओयू में से 575 करोड़ रुपए के दो एमओयू को मंगलवार को हरी झंडी दे दी। इनमें से दोनों टेक्सटाइल क्षेत्र की कंपनियां हैं। इनके निवेश करने से 1,540 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंचन ग्रुप के एमडी दुर्गेश बांगड़ ने बताया कि उनकी कंपनी के नानकपुरा में डेनिम स्पिनिंग प्लांट में 300 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह मीटिंग में नितिन स्पिनर्स के एमओयू को भी हरी झंडी दी गई है। नितिन स्पिनर्स हमीरगढ़ में स्पिनिंग प्लांट में 275 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे 540 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह सोमानी टाइल्स कंपनी के एमओयू को भी हरी झंडी दी गई है।