गोष्ठी में बताई फसल में रोगों की रोकथाम
कृषिविभाग द्वारा सोमवार को आत्मा योजना के अंतर्गत तखतपुरा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खरीफ एवं रबी फसलों की जानकारी प्रदान की गई। कृषि पर्यवेक्षक दिलीप कुमार आंचलिया ने बताया कि गोष्ठी में परियोजना निदेशक आत्मा इंद्र सिंह संचेती ने किसानों को मक्का कि किस्म एवं उसकी पैदावार के बारे में जानकारी दी तथा खरीफ फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं उनकी रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने रबी सीजन में सरसों की पैदावार के लिए प्रमाणित बीज खाद का ही उपयोग करने की सलाह किसानों को दी। संगोष्ठी को तहसीलदार सुंदरलाल बंबोड़ा एवं कृषि पर्यवेक्षक उदयलाल शर्मा ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में तखतपुरा, ओज्याड़ा एवं हमीरगढ़ क्षेत्र के करीब सौ किसानों ने भाग लिया।
हमीरगढ़. तखतपुरागांव में आयोजित किसान गोष्ठी में रोगों की रोकथाम बताते कृषि अधिकारी।