पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरना दूसरे दिन भी जारी

धरना दूसरे दिन भी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मंगरोप एनीकट तोड़ने की मांग

हमीरगढ़.बनासनदी पर बने एनीकट में प्रोसेस हाउसों द्वारा प्रदूषित पानी छोड़ने से परेशान मंगरोप ग्रामीणों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो दूसरे शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों द्वारा सोमवार को भूख हड़ताल की जाएगी। काला पानी रोको, एनीकट हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगरोप आसपास के गांवों के ग्रामीण एनीकट हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बनास नदी किनारे सांवरिया मंदिर के पास धरने पर बैठे। उपसरपंच इब्राहिम बिसायमी ने बताया सोमवार तक प्रशासन द्वारा एनीकट तोड़कर प्रदूषित पानी नहीं निकाला गया तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।