पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने देखा ईको पार्क

छात्राओं ने देखा ईको पार्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरगढ़. प्रकृतिके साथ छेड़छाड़ से पर्यावरण संतुलन बिगड़ता है। इसे रोकने के लिए पहल अपने आप से करनी होगी। यह बात एडीएम भीलवाड़ा सुरेश कुमार यादव ने भारतीय संस्कृति निधि एवं वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को ईको पार्क में मंशा महादेव पर आयोजित प्राकृतिक धरोहर स्थल भ्रमण एवं संगोष्ठी में कही। इस अवसर पर छात्राओं ने ईको पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने महिला आश्रम की वाणिज्य वर्ग की 76 छात्राओं को स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। पीपुल फोर एनीमल्स के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल जाजू ने कहा कि भ्रमण स्थल की साफ-सफाई रखने के लिए हमें यह शपथ लेनी होगी कि हम पॉलीथिन, डिस्पोजल काम में नहीं लेंगे। प्रमोद तिवाड़ी ने बच्चों को एक-एक पौधा लगाकर संरक्षण की जिम्मेदारी दी।