पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमीरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष क्लिनिक शुरू

हमीरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष क्लिनिक शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आयुष क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार सुंदरलाल बंबोड़ा थे। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम निवास स्वर्णकार ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच शंकरलाल गुर्जर, समाजसेवी गिरिराज सोनी, कालू लाल शर्मा थे। आयुष क्लिनिक प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार पारीक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयुष क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। यहां आयुर्वेद पद्धति से रोगियों का उपचार किया जाएगा। दवा निशुल्क दी जाएगी। सुबह 7 से 8 बजे तक अस्पताल परिसर में योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए पंजीयन शुरू कर दिया गया है।

हमीरगढ़. सीएचसीमें आयुष क्लिनिक का शुभारंभ करते अतिथि

खबरें और भी हैं...