- Hindi News
- नदी में काला पानी छोड़ने से फैली बीमारियां
नदी में काला पानी छोड़ने से फैली बीमारियां
हमीरगढ़. बनासनदी मेंं औद्योगिक इकाइयों द्वारा छोड़े जा रहे रसायन युक्त काले पानी से नदी एवं क्षेत्र के जल स्रोतों का पानी दूषित होने लगा है। प्रशासन द्वारा औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से विभिन्न बीमारियां फैल रही हैंै। इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को मंग रोप वासियों ने तहसीलदार सुंदरलाल बंबोड़ा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इन औद्योगिक इकाईयों द्वारा बनास नदी में रसायन युक्त पानी छोड़ा जा रहा है। कई बार मांग करने के बावजूद प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण हालात यह है कि नदी के साथ ही क्षेत्र के जलाशयों का पानी भी रसायन युक्त हो गया है तथा इसके उपयोग से पशुओं एवं ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने लगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर इन औद्योगिक इकाईयों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो बनास नदी के किनारे पर अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारंभ की जाएगी।