आज कई इलाकों में बिजली बंद
भीलवाड़ा| बिजलीलाइनों के रखरखाव के चलते मंगलवार दोपहर 1 से दोपहर 4 बजे तक सेवलोन स्लज, बीटीएम कॉरपोरेशन, सन सिटी, प्री-मेरा सूटिंग, स्वागत सिंथेटिक्स,ब्राइट स्टाइल, स्वराज, शिव ओम, राज स्लज, सनराइज, गिरिराज सूटिंग, सोडानी फूड, सोडानी इंडस्ट्री, अपोलो, गौरव, अंकिता, अजय, महादेव, दयाल, कनक, सांई, राम, एडवांस, रौनक प्रोसेस, पीके विविंग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसी तरह सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ग्रोथ सेंटर-2, 11 केवी कृष्णा, विवेक फीडर, स्वरूपगंज, हमीरगढ़, भोली, मंगरोप क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं होगी। सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक मोती बावड़ी, सांगानेरी गेट, गुल नगरी, कोटा रोड, सांगानेरी कॉलोनी, मारुती नगर, केंद्रीय विद्यालय, आदर्श नगर अहिंसा सर्कल के आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।