पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर संवाददाता| हमीरगढ़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| हमीरगढ़

चिकित्सास्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ब्लाक हमीरगढ़ द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति एवं स्वास्थ्य दिवस ग्राम पंचायत परिसर में ब्लाक स्तरीय समारोह पूर्वक मनाया गया। शिशु स्वास्थ्य पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कृत किया गया।

डा. जितेंद्र जाट ने बताया कि ग्राम पंचायत परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस पर शिशु स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जिसके मुख्य अतिथि बालक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद चंद्र पारीक थे। अध्यक्षता डा.एसएल गुप्ता की। इस अवसर पर 0-5 वर्ष उम्र के बच्चों उनकी माताओं को शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। शिशु स्वास्थ्य प्रश्नोतरी, विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य शिशु प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें प्रथम द्वितीय रही। महिलाओं को अतिथियो के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डा.यशवंत सुवालका महिला सुपरवाइजर शीला गंगवाल, आशा सहयोगिन एवं स्टाफ उपस्थित थे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0से5 के बालिकाओं को कृमि दवा गोलियां दी। तथा माताओं को पुरकपोषण नियमित खिलाने की सलाह दी गई।

हमीरगढ़. शिशुस्वास्थ्य दिवस पर पुरस्कृत करते अतिथि।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया

खबरें और भी हैं...