परिवार शादी में, घर में घुसे चोर किरायेदार के हल्ला करने पर भागे
आजादनगर के जी सेक्टर में रहने वाला एक परिवार शुक्रवार रात शादी समारोह में गया। पीछे से घर में चोर घुस गए। किरायेदार के हल्ला करने पर दो युवक घर से निकलकर भागे। उनका लोगों ने पीछा किया तो पत्थर फेंकने लगे। एक युवक की जैकेट गई पास ही एक बिना नंबर की गेस्ट्रो मोपेड मिली है। जैकेट की जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है। प्रतापनगर पुलिस ने इसी आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
आजादनगर निवासी अरुणकुमार ओझा परिजनों सहित शुक्रवार रात करीब 8 बजे घर पर ताला लगाकर पड़ोसी शिवकुमार के यहां शादी में गए थे। शादी समारोह पास ही स्थित कम्यूनिटी हॉल में था। कुछ ही देर में पीछे घर में चोर घुस गए। चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ आलमारियों का सामान बिखेर दिया। खटपट सुनकर घर की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार नरेश पुरोहित ने आवाज लगाई तो खटपट बंद हो गई। कुछ देर बाद फिर खटपट होने पर वह नीचे आया तो कमरे खुले और सामान बिखरा था। उसने शौर किया तो दो युवक निकल कर भागने लगे। करीब पौने नौ बजे इसकी जानकारी पुरोहित ने मकान मालिक ओझा को दी। इस बीच भागते चोरों का शादी समारोह में लगे गार्डों पास ही मकान निर्माण में लगे मजदूरों ने पीछा किया तो वे पत्थर फेंकने लगे। इसी दौरान एक युवक की जैकेट पकड़ में गई। चोर ओझा के घर से 6 हजार रुपए एक अंगूठी ले गए।
जैकेट की जेब मे मिला ड्राइविंग लाइसेंस
ओझाने बताया कि भागते युवक की हाथ में आई जैकेट की जेब में एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। उस पर में हमीरगढ़ निवासी सत्यनारायण सोनी लिखा हुआ है। पुलिस जैकेट में मिले इसी लाइसेंस के आधार पर जांच कर रही है। ओझा के घर से 10-12 मकान आगे महाप्रज्ञ सर्किल की तरफ अंधेरे में एक हीरो गेस्ट्रो मोपेड भी पड़ी मिली। करीब हजार किलोमीटर चली मोपेड पर नंबर प्लेट भी नहीं है। संभावना है कि मोपेड भी चोरों की ही है जिसे वे कुछ दूर खड़ा करके ओझा के घर में घुसे थे।
शादीसमारोह स्थल से नकदी जेवर पार
शुक्रवाररात ही पुर रोड स्थित रिसोर्ट में शादी समारोह में आए मेहमानों के पर्स से करीब 15 हजार रुपए, टोप्स अंगूठी चोरी हो गई। लोगों ने भीड़ में शामिल दो अनजान लड़कियों को पकड़कर प्रतापनगर पुलिस को सौंपा है। संजय कॉलोनी के सत्यनारायण व्यास ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी साली की शादी का समारोह था। समारोह में आईं तीन मेहमानों के पर्स से रुपए, सोने के टोप्स अंगूठी चोरी हुई। तलाशी के दौरान वहां 14 10 साल की दो अनजान लड़कियां दिखीं। पूछताछ में वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाई। उन्हें प्रतापनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर रही है। ये दोनों कोटा क्षेत्र की बताई गई हैं।