कालाजी में मेले का आयोजन आज
हमीरगढ़। माहीसप्तमी पर रविवार को विविध आयोजन होंगे। ओज्याड़ा तख्तपुरा गांवों के बीच स्थित लोक देवता कालाजी महाराज के स्थान पर इस दिन मेले का आयोजन होगा। रात में जागरण होगा। कालाजी के पुजारी हजारी अहीर ने बताया कि माही सप्तमी पर कालाजी महाराज के थानक पर शनिवार रात जागरण का आयोजन किया गया। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए झूले-चकरियां लगाई जाएगी।