32 हजार का मत्स्य ठेका, छह लाख में छूटा
भीलवाड़ा. पंचायतसमिति हुरड़ा के आगूचा तालाब का मत्स्य ठेका सोमवार को छह लाख में छूटा है। यह ठेका पिछले साल मात्र 32 हजार रुपए में छूटा था। मत्स्य विकास अधिकारी डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि आगूचा तालाब के मत्स्य ठेके की नीलामी बोली सोमवार को हुरड़ा पंचायत समिति में लगाई गई। इसमें 50 लोगों ने भाग लिया। सर्वाधिक छह लाख रुपए की बोली लगी। यह नीलामी बीडीओ कमलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी की देख-रेख में हुई। डॉ. जोशी ने बताया कि इस तालाब का ठेका पिछले साल 32 हजार रुपए में हुआ था। ठेकेदार की मृत्यु हो जाने से दोबारा टैंडर जारी किए गए।
न्यूज़ इनबॉक्स