पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक भवन का होगा विस्तार

सामुदायिक भवन का होगा विस्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों को मिलेगा पूर्ण सुविधायुक्त भवन

खातौली.सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए सोमवार को इटावा पंचायत समिति के कनिष्ठ अभियंता अरविंद दाधीच ने निरीक्षण कर तकमीना बनाया।

खातौली सरपंच लेखराज सिंह ने बताया कि खातौली कस्बा बड़ा होने के कारण गांव के होने वाले कार्यक्रमों में परेशानी आती थी। इसको ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने पीपल्दा विधायक विद्याशंकर नंदवाना से विस्तार के लिए कहा था। जिसको ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 10 लाख की घोषणा की थी। जिसमें पूरे परिसर में सीसी ब्लॉक, दो शौचालय, कुएं के ऊपर जाल, दोनों रास्तों पर रैंप, एक साइड में तीन फीट की ऊंची दीवार, एक कमरा दरवाजे की साइड पर, सात फीट की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।

खातौली. सामुदायिकभवन के विस्तार के लिए तखमीना बनाते सरपंच कनिष्ठ अिभयंता।