डीएफओ ने ली वनकर्मियों की बैठक
इटावा. कस्बेमें सोमवार को वन प्रशिक्षु डीएफओ सुगनाराम जाट ने इटावा पहुंचकर रेंज का जाएजा लिया।
इस दौरान उन्होंने वनकर्मियों के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें क्षेत्र में पैंथर को पकड़ने के लिए की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इस दौरान रेंजर सुरेश चंद शर्मा ने रही परेशानियों से अवगत कराया। प्रशिक्षु डीएफओ ने पैंथर को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग के कर्मियों की मदद लेकर जल्द प्रयास करने को कहा तथा वनकर्मियों को इस पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इटावा. वनकर्मियों से पैंथर को पकड़ने को लेकर चर्चा करते प्रशिक्षु डीएफओ सुगनाराम।