पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर ने खुद ही गढ़ी थी अपहरण की झूठी कहानी

किशोर ने खुद ही गढ़ी थी अपहरण की झूठी कहानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खातौली इलाके से लापता हुए बालक का किसी ने अपहरण नहीं किया था, बल्कि वह खुद ही घर से चला गया था। उसने ही फिरौती के मैसेज किए। कोटा ग्रामीण पुलिस टीम को वह बठिंडा स्टेशन पर अकेला घूमता मिला। उसने पहली बार में पुलिस को 5 लोगों द्वारा अपहरण की बात कही थी, लेकिन बाद में खुद ही आने की बात कह रहा है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हो गया है। पुलिस टीम किशोर को लेकर खातौली के लिए रवाना हो गई है। देररात तक वे खातौली पहुंचेगी।

आईजी डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि बाबूलाल बैरवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका पुत्र ओमप्रकाश (15) कोचिंग गया था, जो लौटकर नहीं आया। शाम को बालक के ही मोबाइल से उसके चचेरे भाई के मोबाइल पर 2 लाख रुपए की फिरौती के लिए मैसेज आया। इसके बाद इसी तरह का 2 बार और मैसेज आया, तो परिजनों के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय तरीके से परिजनों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों, बालक के मित्रों, स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों से पूछताछ की गई। तकनीकी संसाधनों से पता चला कि बालक जोधपुर में ट्रेन में है। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन नागौर, नोखा, बीकानेर, लूणासर को सूचना देने के साथ संबंधित जिला पुलिस एवं जीआरपी की मदद ली। गठित टीमों ने संबंधित ट्रेनों को देर रात से चैक किया। गुरुवार सुबह बठिंडा रेलवे स्टेशन पर ओम अकेले घूमते मिला। पुलिस टीम उसे लेकर कोटा के लिए रवाना हो गई है। उसने यही बताया है कि वह खुद ही गया था। परिजनों ने भी बताया कि वह पहले भी ऐसा कर चुका था। हालांकि उसने पहले 5 लोगों द्वारा अपहरण की बात कही थी। उसने जीप द्वारा लाना बताया था, लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। उसकी लोकेशन हमेशा ट्रेन की रही थी। हालांकि अभी उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है। एसपी राजेंद्र द्वारा एएसपी पवन कुमार जैन के निर्देशन में डीएसपी इटावा मुकेश मीणाअ आिद की टीम गठित की गई थी। टीम ने उसके मोबाइल की लोकेशन और अन्य सावधानियां बरते हुए वहां तक पहुंच गई।