इटावा. कोटा संभाग की सहकारी साख समितियां एम्पलॉइज यूनियन के पदाधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रमुख शासन सचिव के नाम ज्ञापन देंगे। यूनियन के जिला अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने बताया कि कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ के पदाधिकारी कोटा सहकार भवन कार्यालय पर एकदिवसीय धरना देंगे।