पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 72 किलो पॉलीथीन जब्त

72 किलो पॉलीथीन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा. राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पॉलीथीन कैरी बैग पर रोक लगाने को लेकर गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इटावा में 72 किलो पॉलीथीन जब्त की हैं। विशेष पखवाड़े के दौरान पीपल्दा तहसीलदार राधाकिशन नागर के नेतृत्व में दल ने मुख्य बाजार में कार्रवाई करते हुए 35 दुकानदारों के यहां से 72 किलो पॉलीथीन जब्त कर आगे से इसका उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है, अन्यथा कठोर कार्रवाई करने को कहा है। नायब तहसीलदार प्रहलाद मीणा भी साथ थे।