पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए लगाए टीके

बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए लगाए टीके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर गुरुवार को टीकाकरण का आयोजन किया गया। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए एएनएम आशा कुमारी द्वारा टीका लगाया गया। गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया गया। आयरन की गोलियां भी दी गई।

एएनएम ने गर्भवती महिलाओं से परिवार नियोजन की जानकारी भी ली। हर मंगलवार को इटावा में होने वाले नशबंदी शिविर के बारे में बताया। कस्बे में राजीव गांधी सेवा केंद्र शिविर में पहुंचे नायब तहसीलदार प्रहलाद मीणा ने गणेशगंज के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता सुमित्रा सिंघल, आशा सहयोगिनियां विनिता कुमारी मीणा, गुड्डी मीणा, भूली बाई आदि भी मौजूद थीं।

गणेशगंज. कस्बे में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण करती एएनएम।