राजस्थान पेंशनर्स संघ की बैठक आयोजित
इटावा| राजस्थानपेंशनर्स संघ उपशाखा इटावा की बैठक गुरुवार को पेंशनर्स संघ अध्यक्ष मास्टर फजर मोहम्मद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कोटा में आयोजित हो रहे पेंशनर्स समाज के जिला सम्मेलन में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
साथ ही क्षेत्रीय पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर रामनिवास गुप्ता, वैद्य ओमप्रकाश शर्मा, अब्दुल रजाक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी कोठारी, शंभूदयाल गौतम, चंदूलाल भटनागर, भंवरलाल ब्रेनिया, खेमराज गौतम, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद थे।