- Hindi News
- बालिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार, डॉक्टरों ने की जांच
बालिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार, डॉक्टरों ने की जांच
इटावा. कस्तूरबाबालिका छात्रावास में बालिकाओं के आयरन की गोलियों के सेवन से पेट दर्द की शिकायत पर रविवार को इटावा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार के बाद सोमवार को इटावा अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ. जीके माथुर ने छात्रावास पहुंचकर बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की।
इस दौरान बालिकाओं ने स्वास्थ्य में सुधार बताया। वहीं बालिका शिक्षा प्रभारी आरपी लक्ष्मीनारायण आर्य, वार्डन संतोष मीणा के साथ चिकित्सा प्रभारी ने छात्रावास का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कूलरों में पानी नहीं भरने खाने पीने की वस्तुओं में इस समय ध्यान रखने तथा पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। आयरन की गोलियां के सेवन के बाद पीडि़त हुई छात्राओं की चिकित्सा प्रभारी डॉ.जी के माथुर ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें सभी छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार बताया।
छात्रावासमें चार महीने से वाटर कूलर खराब
खोडावदाकस्तूरबा छात्रावास में पिछले चार माह से वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते छात्राओं को बोरिंग का पानी पीना पड़ रहा है। आरपी लक्ष्मीनारायण आर्य ने बताया कि हालांकि बालिकाओं के पानी पीने के लिए मटकियां रख रखी है फिर भी एक दो दिन में नया वाटर कूलर जाएगा।
इटावा. कस्तूरबाछात्रावास में बालिकाओं की जांच करती चिकित्सक टीम।