पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीट कांस्टेबलों ने सुनी समस्याएं

बीट कांस्टेबलों ने सुनी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणेशगंज. ग्रामीणोंकी समस्या सुनते हुए पुलिस बीट प्रभारी।

भास्कर न्यूज | गणेशगंज

पुलिसअधीक्षक (ग्रामीण) डाॅ. विकास पाठक के निर्देशानुसार बीट क्षेत्र में चलाए जा रहे पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम में रविवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बीट प्रभारियों ने अपने क्षेत्र के मोहल्ले की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति के डीलर द्वारा नरेगा श्रमिकों को समय पर भुगतान नहीं दिया जाता है।

वहीं राज्य सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए भी ग्रामीणों को 4600 रुपए के चेकों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। गरीब परिवारों को मिलने वाले गेहूं का वितरण भी समय पर नहीं किया जाता है। छोटूलाल मीणा, ललित मीणा, भोलाशंकर मीणा ने कहा कि यहां पर विद्युत विभाग द्वारा जो दो ट्रांसफाॅर्मर लगा रखे हैं, जिनसे विद्युतापूर्ति ठीक प्रकार से नहीं चल पा रही है। आएदिन लोड के कारण लाइनें खराब होती रहती हैं, जिससे कई बार अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। यहां के हर गली-मोहल्ले में विद्युत के तार झूल रहे हैं, जिससे भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

इस समस्या के बारे में विभाग के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवा दिया है। कस्बे के मुक्तिधाम में टीनशेड नहीं है। बारिश के समय शव को जलाने में परेशानी उठानी पड़ती है। मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस पर बीट प्रभारी सुरेशकुमार ने कहा कि आपकी समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।

इटावामें पुलिस संपर्क सभा आयोजित

इटावा.ग्रामीणपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कस्बे के झरन्या बालाजी के स्थान पर पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर संपर्क सभा का आयोजन डीएसपी खेमराज खोलिया की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कहा गया कि जनसंपर्क सभाओं के माध्यम से पुलिस अब आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रही है। लोगों को पुलिस संबंधित समस्याओं से अवगत कराना चाहिए। इटावा थानाप्रभारी राजूलाल मीणा ने भी लोगों से संवाद कायम कर समस्याएं सुनी। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज वैष्णव, वार्ड पार्षद महावीर नागर, प्रेमकुमार सोनी, चन्द्रमोहन प्रजापति, सुरेन्द्र गौतम, अभिषेक गौतम, जितेन्द्र गौतम सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।