किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन आज
इटावा| भारतीयकिसान सभा तहसील कमेटी इटावा द्वारा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा सहित 7 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर किसान 15 सितंबर को उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रविवार को किसान सभा के प्रदेश महामंत्री दुलीचंद मीणा, अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, मंत्री कमल बागड़ी, लड्डूलाल मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, गुलाबचंद मीणा, धनपाल गंडावद, दुलीचंद आर्य, मुकुटबिहारी जंगम, अमोलक महावर, गोपाल महावर आदि ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इटावा में आयोजित प्रदर्शन में पहुंचने का आग्रह किया है।