- Hindi News
- शिक्षकों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
इटावा| राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा इटावा का शिष्टमंडल उपशाखा अध्यक्ष चतुर्भुज मीणा के नेतृत्व में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हंसराज मीणा से मिला। शिष्टमंडल ने उन्हें ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। उपशाखा मंत्री राजेन्द्र सत्तावन ने बताया कि ज्ञापन में नवनियुक्त शिक्षकों का दो वर्ष का परीविक्षाकाल पूर्ण होने पर उनका स्थायीकरण करवाने, नवनियुक्त शिक्षकों की यूनिक आईडी नम्बर जारी करवाने, ब्लॉक के शिक्षकों को 9, 18, 27 वर्षीय चयनित वेतनमान का निस्तारण करवाने, शिक्षकों के रोके गए वेतन का तुरंत भुगतान करने की मांग की गई। बीईईओ ने शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश मीणा, कमलाशंकर कुशवाह, मोहनलाल पारेता, गिरजाशंकर गुप्ता, नवल शर्मा, रमेशचंद नागर, अर्जुनलाल मीणा, प्रेमकुमाार शास्त्री, मुरलीधर शर्मा, राजेन्द्र मीणा, बुद्धिप्रकाश मीणा, नागाराम वैष्णव, राजेन्द्र सत्तावन, बुद्धिप्रकाश शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
न्यूज़ इनबॉक्स