50 प्रतिभाओं का किया सम्मान
सेवाभारती जिला कोटा इटावा शाखा की ओर से रविवार को राजकीय सीनियर विद्यालय इटावा में प्रतिभा सम्मान समारोह बाबूलाल जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र परिहार थे विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के प्रांत मंत्री राधेश्याम शर्मा, जिला संगठन मंत्री मदनलाल पंचोली प्राचार्य रामप्रसाद परालिया थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परिहार ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर उनको सही मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण प्रतिभाएं भी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।
समारोह के अध्यक्ष बाबूलाल जैन ने कहा कि सेवा भारती द्वारा राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने का कदम सराहनीय है। इससे राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी भी प्रोत्साहित होकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य रामप्रसाद परालिया ने कहा कि जो लक्ष्य कठिन परिश्रम करता है उसको एक दिन मंजिल अवश्य मिलती है। अतिथि सेवा भारती प्रांत मंत्री राधेश्याम शर्मा, जिला संगठन मंत्री मदनलाल पंचोली ने कहा कि सेवा भारती का लक्ष्य समाज में राष्ट्र एंव समाज के उपेक्षित वर्गों के प्रति सेवा भावना जगाना है।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गौड़ गिरजाशंकर गुप्ता ने बताया कि समारोह में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र जिनके द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। उन 50 विद्यार्थियों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया है। इस अवसर पर गोपाल मीणा, विष्णु शर्मा, धनराज पारेता, लेखराज बैरवा, पप्पू पोसवाल, मोहनलाल पारेता, गिर्राज नागर, हेमराज चौहान, हुकमचंद मीणा, खेमराज गौतम, रमेश नागर, पवन गुप्ता, कपिल गोयल, रामचरण पारेता, मोहन मित्तल, एमएल बैरवा, कमलेश दायमा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धनराज पारेता द्वारा किया गया।
परमार्थके कार्य लाते हैं जीवन में सुख-शांति
इटावा.ब्रह्माकुमारीईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कस्बे की त्यागी धर्मशाला में आध्यात्मिक प्रवचन का कार्यक्रम रविवार से प्रारंभ हुआ। ब्रह्माकुमारी बहन उर्मिला, बहन नीलू, प्रीति बहन ने प्रवचन के दौरान कहा कि आज के युग में मनुष्य सुख शांति पाने के लिए भटक रहा है, लेकिन सुख शांति तो मानव के स्वयं के जीवन में है। मनुष्य को केवल अपनी शक्तियों को पहचानने की जरूर