पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीकृति के बाद भी अधर झूल में सड़कें

स्वीकृति के बाद भी अधर झूल में सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जर्जर सड़कें बनी लोगों के लिए परेशानी

इटावा. उपखंडक्षेत्र में बारिश से खराब हुई अधिकांश सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं होने पाने से लोगों को गड्ढों भरी सड़कों पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।

वाहन चालकों को इन सड़कों पर वाहन चलाते समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने गैंता-इटावा मार्ग का अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है। इसके चलते इस सड़क पर इतने विशालकाय गड्ढे हो रहे जिन पर दुपहिया वाहन चलाना भी दुर्घटना को आमंत्रण देना है। इसी तरह रजोपा-रामपुरिया मार्ग तो बारिश से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क से डामर ही नदारद हो रहा है। हथौली-ढीपरी सड़क पर भी जगह जगह से डामर गिट्टी उखड़ने लगी है। क्षेत्र में अधिकांश सड़कों की हालत यह है कि इन पर गड्ढों में हिचकोले के अलावा कुछ नहीं है। इसी तरह नोनेरा सरपंच बिरधीलाल मीणा ने बताया कि इटावा से नोनेरा सड़क की हालत यह है कि इस मार्ग पर सड़क ही नहीं दिखाई देती है। इटावा से नोनेरा सड़क पर यात्रा करना इस कदर है कि जैसे मौत के कुएं में वाहन चलाना। क्षेत्र में रजोपा से हथौली मार्ग भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है।

इटावा से करवाड़ मार्ग पर अधिकांश सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खातौली से कैथूदा मार्ग पर पिछले तीन वर्षों अधिक समय से निर्माण के लिए खोदकर डाल रखी है, लेकिन निर्माण नहीं होने के कारण सवाईमाधोपुर मार्ग पर जाने वाले वाहन चालकों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में अधिकांश मार्गो पर सड़कों की बदहाल हालत के चलते क्षेत्र की सड़कें मरम्मत की राह देख रही है इस बारे में विभाग के एक्सईन ने बताया कि बारिश से क्षेत्र में अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। उनकी मरम्मत के लिए विभाग से एक करोड़ 18 लाख रुपए का बजट की मांग की गई है। इन दिनों क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है शेष सड़कों की जल्द ही सड़कों की मरम्मत करवा दी जाएगी।

सुकेत. कस्बे से होकर गुजर रहे नेशनल हाइवे 12 पर कई जगहों पर गड़ढे हो रहे है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मुख्य चौराहे पर पर बड़ेे-बड़े गड्ढे हाे रहे है। इनमें जब भारी वाहन निकलते है तो गिट्‌टी उछलकर आसपास की दुकानों में चले जाते है। जिससे कई बार तो यहां पर दुकानदारों के शीशे टूट गए है। इस संबं